लॉंच से पहले आई TATA Punch ev की सीक्रेट जानकारी |TATA Punch ev full details in Hindi.

TATA punch ev : विशेषताएं, बैटरी रेंज, चार्जिंग समय, वेरिएंट, बैठने की क्षमता, इंटीरियर डिजाइन, बाहरी डिजाइन, कीमत, लॉन्च की तारीख, सुरक्षा विशेषताएं, आयाम और रंग आदि।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इलेक्ट्रिक गाड़ियो के मांग को देखते हुये ,एक बात तो साफ हो गयी है की आने वाला समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ही है |दिनों  दिन नये -नये  फीचर्स के साथ नयी नयी गड़ियों का मार्केट मे अपनी जगह  बनाना भी इस बात की तरफ इशारा करता है की अब ऑटो मोबाइल का भविष्य बदलने वाला है |

अब इसी क्रम मे TATA punch का इलेक्ट्रिक वर्जन TATA punch ev बहुत जल्द मार्केट मे लॉंच होने वाला है | इस कार के लिए बाजार मे पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है | तो ,आइए इस आगामी इलेक्ट्रिक टाटा पंच के उन सभी फीचर्स के बारे मे आपको बारी बारी से अवगत कराते है ,जिसके कारण टाटा पंच के इलैक्ट्रिक वर्जन का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है |

Table of Contents

इलेक्ट्रिक टाटा पंच की फीचर्स (TATA punch ev-Features)

TATA punch ev (टाटा पंच ईवी ) के लुक और फीचर्स  को बहुत अच्छे तरीके से डिज़ाइन किया गया है | इसके सभी फीचर्स ड्राइविंग को आरामदायक और मनोरंजक बनाने वाला है  इलेक्ट्रिक टाटा पंच मे TATA punch के मुक़ाबले  कई सारे  अंतर दिखने वाले  है | क्योकि इसके  एक्सटीरियर और इंटीरियर में काफी सारे बदलाव किए गए हैं। 

TATA punch ev के अंदर और बाहर आपको  ब्लू एक्सेंट देखने को मिलेंगे, जो कि इस  कार को और भी खूबसूरत बनाते है | इस कार में 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम लगा हुआ है | 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी शामिल किया गया  है |

इलेक्ट्रिक टाटा पंच मे  स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की अनुभव आपको और भी मंत्र मुग्ध करने वाली है | साथ मे कीलेस एंट्री, क्रूज कंट्रोल , ट्रैक्शन कंट्रोल, अडजस्टेबल ड्राइवर और पैसेंजर सीट्स भी आपको सफर के दौरान ज्यादा  आराम देने वाले है |  इसके अलावा इसमें पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप भी है |

कूल्ड ग्लॉवबॉक्स, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा आपको अलग लेबल का अनुभव देने वाला है | इसके मल्टीपल एयरबैग्स सेफ़्टी को निश्चित करते है | अन्य कई खास खूबियां इसके फीचर्स मे आपको देखने को मिलेंगी।

इलेक्ट्रिक टाटा पंच की बैट्री एवं रेंज (Battery pack and Range)

TATA punch ev एक दमदार कार के रूप मे आपके सामने आने वाली है ,जिसका कारण यह है की इसके battery pack और Range उच्च क्षमता वाले  है | साथ ही इसकी बैटरि Ziptron Technology वाली होगी | इलेक्ट्रिक पंच मे को दो तरह के बैटरी पैक दिये गए है | इसकी पहली बैटरि 26 kwh की है जो 75 ps का पावर देगा और इसका रेंज 300 km तक होगी | वही इसकी दूसरी बैटरि पैक 30.2 kwh की है 129 ps तक का पावर देगा एवं इसकी रेंज 350 km की होगी | 

TATA punch ev कि खास बात एक और भी है की इसमें टाटा की अन्य इलेक्ट्रिक कारों की तरह ही ब्रेकिंग रिजनरेशन  तकनीक दी गई है ,जिससे ब्रेक लगते ही बैटरि चार्जिंग होने लग जाएगी |

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इलेक्ट्रिक टाटा पंच की उच्च क्षमता वाले बैटरि पैक के कारण स्पीड भी काफी अच्छी मिलने वाली है | भारत में टाटा मोटर्स की Tiago ev , Tigor ev और Nexon ev  जैसी 3 शक्तिशाली और प्रसिद्ध  इलेक्ट्रिक कारें हैं, जिनमें  निश्चित ही अब TATA punch ev शामिल होने वाली है |

ये भी पढे –

इलेक्ट्रिक टाटा पंच की चार्जिंग समय (TATA punch ev Charging time)

जैसे की हमने आपको ऊपर बता दिया है की TATA punch ev आपको बाजार मे दो तरह के बैटरि पैक मे मिलने वाली है ,जो की Ziptron टेक्नालजी से लेस है | पहली battery 26 kwh की है जो की सिंगल चार्ज मे 300 km की रेंज देगी | इसे आपको पूरी तरह से चार्ज करने के लिए 7-8 घंटे का समय देना पड़  सकता है | अगर आप इसे फास्ट चार्जिंग के द्वारा चार्ज करते है तो 3-4 घंटे का समय लग सकता है | 

अब बात करते है इलेक्ट्रिक टाटा पंच के दूसरे बैटरि पैक के चार्जिंग मे लगने वाले समय की ,जो की 30.2 kwh की है | इसे आपको पूरी तरह चार्ज कने के लिए 8-9 घंटे तक चार्ज करना होगा | फास्ट चार्जिंग मे भी चार्जिंग के लिए 4-5 घंटा चार्ज करना पड़ सकता है |

इलेक्ट्रिक टाटा पंच का प्रकार (TATA punch ev Variant)

पहले भी देखा गया है की टाटा के कई अन्य इलेक्ट्रिक कार कई वरियंट मे लॉंच की गयी है |  जो ग्राहको के जरूरत और उपयोगिता को और भी अनुकूल बनाती है | ठीक उसी प्रकार TATA punch ev भी चार से पाच तरह के वरियंट मे आ सकती है | 

अभी तक इलेक्ट्रिक टाटा पंच (TATA punch ev) के सभी variant से  पर्दा नहीं उठ पाया है , लॉंच होने के साथ ही या अन्य नए अपडेट के साथ इसकी विस्तृत जानकारी हमरे इस ब्लॉग के माध्यम से जरूर दी जाएगी |

इलेक्ट्रिक टाटा पंच की सिटिंग (TATA punch ev Seating capacity )

TATA punch ev एक बड़ी कार के रूप मे देखा जा सकता है | इस कार मे 5 लोगो के बैठने की पर्याप्त जगह दी गयी है ,ताकि आप अपने परिवार के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से सफर कर सके | यह कार 5 सीटर इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसमें पांच पैसेंजर बैठ सकेंगे। 

इलेक्ट्रिक टाटा पंच मे बूट स्पेस भी काफी अच्छा दिया गया है ,ताकि अच्छा खासा समान भी आप सफर के दौरान ले जा सकते है | इसका बूट स्पेस 366 लीटर का है जो ,पर्याप्त जगह प्रदान करता है |

इलेक्ट्रिक टाटा पंच की इनटिरियर डिज़ाइन (Interior Design )

इसके अंदर की डिज़ाइन की बात  करें तो यह काफी रोचक हो सकता है । TATA punch ev में दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील होने की चर्चा हो रही है । इसके साथ ही, यहाँ 360-डिग्री कैमरा मॉड्यूल भी उपलब्ध होगा। यह फीचर्स वर्तमान में, टाटा मोटर्स के केवल हैरियर और सफारी में उपलब्ध है | लेकिन 360-डिग्री कैमरा TATA punch ev मे आपको  मिल जाएगा

इलेक्ट्रिक टाटा पंच इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ आएगी । इस मॉडल में नेक्सन ईवी मैक्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ड्राइव सिलेक्टर भी हो सकता है। साथ ही, इसमें ICE मॉडल की तरह 7-इंच टचस्क्रीन भी हो सकती है।

इलेक्ट्रिक टाटा पंच की exterior Design 

अब जरा सा बात कर लेते है TATA punch ev की exterior design के बारे मे | TATA punch ev के फ्रंट व्हील्स का डिज़ाइन आपको बिलकुल ही अलग दिखने वाला है | साथ ही इस कार के कलर भी टाटा के अन्य कार  की तुलना मे कुछ अलग हो सकती है | इसमे आपको सभी चारो पहिया मे डिश ब्रेक भी मिलने वाला है | 

इस कार के अंदर इलैक्ट्रिक सन रुफ़ का भी फीचर्स आने वाला है ,जो आसानी से नियंत्रित हो पाएगा | आगे और पीछे के बम्पर के साथ अल्लोय व्हील्स की डिज़ाइन भी अलग मिल सकती है | तथा सबसे प्रमुख बात ये है की इसकी चार्जिंग पोर्ट आगे दी गयी है |

इलेक्ट्रिक टाटा पंच की launch date 

वैसे तो TATA punch ev के आने का इंतजार  सबको है |  इसकी ड्राइविंग टेस्टिंग और अन्य टेस्टिंग लगभग पूरी की जा चुकी है | इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान रोड पर दौड़ते हुए देखा गया है | कई बार तो चार्जिंग के दौरान भी देखा जा चुका है |

आपको बता दु की टाटा की ये कार इस फ़ेस्टिव सीजन ,नवंबर 2023 में लॉन्च की जा सकती है । और आप इसे ले सकते है |

इलेक्ट्रिक टाटा पंच की Booking कैसे करे ?

TATA punch ev की बूकिंग भी टाटा के अन्य कारों  की तरह हो पाएगी | इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से बूक करा पाएगे | ऑनलाइन के लिए आपको इसके official website पर जाना होगा | 

जबकि ऑफलाइन बूकिंग के लिए आप अपने नजदीक के टाटा के एक्सक्लूसिव शो रूम पर जा सकते है | बूकिंग राशि की खुलासा अभी नहीं हो पायी है | इस बारे मे जैसे ही कोई नयी अपडेट आएगी ,आपको इस लेख के माध्यम से  सूचित कर दिया जाएगा |

इलेक्ट्रिक टाटा पंच की Safety Features

TATA punch ev मे सेफटि फीचर्स पर बहुत अधिक ज़ोर दिया गया है | इस कार मे सुरक्षा के लिए छह  एयरबैग दिये गए है | सुरक्षा के लिए  ABS और EBD, दिया गया है | पार्किंग को आसान बनाने के लिए रियर पार्किंग सेंसर्स और रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स भी दिए जाएंगे।

इलेक्ट्रिक टाटा पंच की कीमत (TATA punch ev Price)

जब भी हम कोई ev कार लेने की बात करते है तो हमे इस बात को जन लेंना चाहिए की किसी भी कार की कीमत उसके फीचर्स और अन्य सुविधा पर निर्भर करती है | चुकी यह कार अन्य कर की तुलना मे अधिक सुविधा जनक और आरामदायक है |

अत : TATA punch ev को Tiago evएवऔर Nexon ev के बीच रखा जा सकता है |  अभी तो सिर्फ यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी अनुमानित कीमत 10 से 12 लाख रुपये से बीच हो सकती है। 

इलेक्ट्रिक टाटा पंच की आकार (TATA punch ev Dimension)

किसी भी कार की आकार ग्राहक के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है | जैसे कार की लंबाई ,चौड़ाई , उचाई इत्यादि |

अब हम TATA punch ev के सभी आकारो के बारे मे बात कर लेते है | इसकी लंबाई – 3827 मिमी, चौड़ाई- 1742 मिमी और ऊंचाई -1615 मिमी हैं। किसी भी कार के लिए उसकी चौड़ाई बैठने वाले लोगो के लिए बेहतर जगह प्रदान करती है, जबकि कार की ऊंची छत से कार के अंदर और बाहर निकलने मे आसानी होती है।

TATA punch ev के व्हीलबेस 2445 mm हो सकती है |। व्हीलबेस आगे और पीछे के पहियों के बीच की दूरी होती है। ज्यादा व्हीलबेस के परिणामस्वरूप आमतौर पर बेहतर लेगरूम मिलता है।

DimensionsMeasurement
Length3827 mm
Width1742 mm
Height1615 mm
Wheelbase2445 mm
Boot space366 ltrs
Ground Clearance187 mm

इलेक्ट्रिक टाटा पंच का रंग  (TATA punch ev Colors)

बाजार मे आज कल नए नए कलर  के अनेकों कार आ रहे है , जो ग्रहकों द्वारा खूब पसंद किए जा रहे है | असल मे देखा जाय तो इन रंगो का हमारे जीवन मे खासा प्रभाव रहता है | जिसके कारण ग्राहक अपने पसंदीदा कलर के कार को लेना पसंद करते है | 

Tata Motors मे भी कारों के  कलर मे कोई कमी नहीं है | बाजार मे पसंद के कलर बड़े आराम से मिल सकते है ,जो आपके व्यक्तित्व को शूट करते हो | अब बात करते है TATA punch ev के कलर के बारे मे | इसके तहत ये कयास लगाए जा रहे है की , बाजार मे मौजूद TATA punch से TATA punch ev के कलर अलग हो सकते है |

हलाकी अभी निश्चित तौर पर इसके कलर का खुलाशा नहीं हो पाया है | ग्राहक के लिए यह सर्प्राइज़ है | अत : इसकी जानकारी आते ही यह सूचना आपको दी जाएगी |

निष्कर्ष 

इस लेख मे हमने TATA punch ev के बारे मे आपको सब कुछ बताने का प्रयास किया है ,पूर्ण विश्वास है की यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा | अन्य  जानकारी के लिए अप कॉमेंट कर सकते है या मेल भी कर सकते है |

TATA punch evके बारे मे ऊपर जो भी जानकारी दी गयी है ,अलग अलग जगह से प्राप्त  सूचना के आधार पर दी गयी | इसके फीचर्स और आँय चीजों मे बदलाव की संभावना है ,क्योकि इस कार को अभी तक लॉंच नहीं किया गया है ,जो बहुत जल्द होने वाली है | 

आशा करते है यह कार और कार के बारे मे दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी | धन्यवाद !

HOME PAGE

FAQs

TATA Punch EV क्या है ?

TATA Punch EV एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन है जो TATA Punch का इलैक्ट्रिक वर्जन है ,और इसे TATAMotors द्वारा विकसित किया गया है।

TATA punch ev कब लॉंच होने वाली है ?-

TATA punch ev संभावता अक्तूबर -2023 मे लॉंच होने वाली है |

TATA punch ev की अधिकतम रेंज क्या है ?

TATA punch ev की अधिकतम रेंज 350 km है |

TATA punch ev की अधिकतम speed क्या होगी  ?

TATA punch ev की speed 120 km / h है |

TATA punch ev की कीमत क्या है ?

इसकी अनुमानित कीमत 10 से 12 लाख रुपये से बीच हो सकती है। 

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment